Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
: गुरुग्राम में उत्तराखंड के तीन युवाओं पर जानलेवा हमला हुआ और दो युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई। ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह से फैली है। पहाड़ के युवा शहर में दो जून की रोटी कमाने के लिए चले आते हैं लेकिन वहां उनके साथ क्या हो रहा है ? वो कैसी जिंदगी जी रहे हैं ? इस बात का सबूत उन दो युवकों की लाश है, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। यूं समझ लीजिए कि पौड़ी गढ़वाल के इन दो लड़कों की मौत के बाद से बवाल मचा हुआ है। गुरुग्राम के सिकंदरपुर से लेकर दिल्ली के लेडी हार्डिंग हटस्पिटल तक उत्तराखंड के लोग जमा हैं। हर कोई इन बच्चों के परिवार के लिए इंसाफ की मांग कर रहा है। आखिर 14 जून की रात को हुआ क्या था? क्या वास्तव में हरियाणा की पुलिस इस केस को एक्सीडेंट का केस बताने की कोशिश कर रही है ? अब खबर आग की तरह फैली, तो उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र ने भी इस मामले में एक्शन लिया है। उन्होंने उत्तराखंड के लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है और कहा कि इंसाफ मिलकर रहेगा।
गुरुग्राम में उत्तराखंड के 3 बच्चों के साथ जो हुआ वो बेहद दर्दनाक है। इस विषय पर हरियाणा के मुख्यमंत्री Manohar Lal जी...
Posted by Trivendra Singh Rawat on Tuesday, July 16, 2019
के तीन युवाओं पर गुरुग्राम में हमला किया गया। इस हमले में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी।