पहाड़ी गीत गाकर जीता लाखों लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर छा गई ये TV एक्ट्रेस..देखिए

बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस निशा रावल उत्तराखंड की रहने वाली हैं, हाल ही में उन्होंने अपने पहाड़ी फैंस के लिए एक कुमाऊंनी गाना गाया...देखिए वीडियो
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
निशा रावल पहाड़ी गीत: nisha rawal pahari song
Image: nisha rawal pahari song

: उत्तराखंड की बेटियां अभिनय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। अपने काम से दर्शकों का दिल जीत रही हैं, लेकिन तमाम व्यस्तताओं और कमिटमेंट्स के बीच वो आज भी अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं, खुद को पहाड़ी बताने में गर्व का अनुभव करती हैं। ऐसी ही होनहार पहाड़ी बिटिया हैं निशा रावल जो कि मॉडलिंग और टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है। निशा बेहद खूबसूरत हैं और टैलेंटेड भी, वो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से ताल्लुक रखती हैं। निशा खुद कहती हैं कि पिथौरागढ़ में बिताया हुआ समय उनके जीवन का यादगार समय है, बचपन की खूबसूरत यादों ने उन्हें आज भी पहाड़ से जोड़ कर रखा है। निशा रावल उत्तराखंड में पैदा हुईं, लेकिन पली-बढ़ी मुंबई में। वो अब भी खुद को उत्तराखंड से जोड़े रखती हैं और अपने फैंस के लिए समय-समय पर पहाड़ी गीतों के वीडियो पोस्ट करती हैं। हाल ही में निशा ने अपने फैंस के लिए कुमाऊंनी लोकगीत ‘काली गंगा को कालौ पाणी’....गाया। फैंस को उनका ये जुदा अंदाज खूब भा रहा है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो छा गया है। इसे लोगों के खूब लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढें - धमाकेदार गढ़वाली गीत, एक दिन में ही 65 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा..आप भी देखिए
निशा रावल ने टीवी शो ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन’ में सौम्या दीवान का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो टीवी शो आने वाला पल और केसर में भी नजर आ चुकी हैं। निशा ने नवंबर 2012 में टीवी एक्टर करन मेहरा से शादी की। करन मेहरा भी पॉप्युलर एक्टर हैं। वो टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक का किरदार निभा चुके हैं। करन और निशा एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं, दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम कविश है...आप भी देखिए एक्ट्रेस निशा रावल का ये शानदार वीडियो, जिसमें वो अपनी मधुर आवाज में कुमाऊंनी लोकगीत गाते दिख रही हैं। अब तक हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं, लाइक कर चुके हैं।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: