Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में गजब हो गया। यहां वांटेड क्रिमिनल को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। हमले में एसओ कमलेश भट्ट के साथ ही सिपाही मनोज घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उधमसिंह नगर के नानकमत्ता के देवकली गांव की बताई जा रही है। खबर के मुताबिक वहां आरोपी गुरबाज सिंह उर्फ मांडू का गांव में रहने वाली एक महिला से झगड़ा हो गया था। गुरबाज रामपुर के थाना मिलम खानम का वांछित आरोपी है। उस पर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज है। पता चला है कि आरोपी ने रामपुर में एक वन दरोगा पर फायरिंग की थी। इसी मामले में वो फरार चल रहा है। गुरबाज सिंह गदरपुर के कलकत्ती फार्म का रहने वाला है। बुधवार की रात वो देवकली गांव आया हुआ था। जहां उसका एक महिला से झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ा तो महिला ने मामले की सूचना नानकमत्ता थाने को दे दी। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए एसओ कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एक टीम देवकली गांव पहुंची। पर यहां पुलिस आरोपी को पकड़ पाती, इससे पहले ही गुरबाज सिंह ने पुलिसवालों पर फायरिंग शुरू कर दी। रातभर गांव में गोलियां चलने की आवाज गूंजती रही, जिससे गांव वाले भी डर गए। लगातार हो रही फायरिंग के बीच भी पुलिसकर्मियों ने गजब का हौसला दिखाया और आरोपी गुरबाज सिंह को पकड़ लिया।
मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने गयी नानकमत्ता पुलिस पर बदमाश द्वारा फायरिंग की गई। जिसमें थाना प्रभारी एवं एक सिपाही...
Posted by ऊधम सिंह नगर पुलिस on Thursday, July 25, 2019