Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
: देश की सुरक्षा से किसी भी तरह समझौता नहीं किया जाएगा। सरहदों पर सेना मुस्तैद है, हर आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खात्मे के लिए एक बड़े ऑपरेशन की तैयारी चल रही है। हमेशा की तरह इस ऑपरेशन को अंजाम देने का जिम्मा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के कंधों पर है। वो इन दिनों सीमा पर से आतंकियों के सफाये के लिए विशेष रणनीति बना रहे हैं। हाल ही में एनएसए अजीत डोभाल दो दिन के दौरे पर श्रीनगर गए थे। उस वक्त उनके दौरे की वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पाई थी। एनएसए ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की गई थी।