Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ये खबर पिथौरागढ़ की है। बताया जा रहा है कि नेपाल सीमा क्षेत्र से लगे झूलाघाट चेक पोस्ट पर पुलिस ने एकबड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। न्यूज वेबसाइट अमर उजाला की खबर के मुताबिक अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बाद में उसे एसएसबी के हवाले कर दिया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पकडे़ गए संदिग्ध नागरिक का नाम मोहम्मद रज्जाक मियां है। बताया जा रहा है कि वो करीब एक साल से भारत में ही रह रहा था। खबर है कि मोहम्मद रज्जाक मियां सोमवार की देर रात 11 बजकर 40 मिनट पर झूाघाट पुल की तरफ जा रहा था। वो वहां से क्यों गुजर रहा था इस बात का खुलासा पूछताछ के बाद होगा। उसी दौरान पुलिस ने उसे देखा और रुकने के लिए कहा। पुलिस को देखकर मोहम्मद रज्जाक मियां वहां से भागने लगा। बाद में पुलिस उसके पीछे दौड़ी और उसे पकड़ लिया। अब तक पूछताछ में वो अपने बारे में कोई सही जानकारी नहीं दे रहा है।