उत्तराखंड में युवक को दोस्त की पत्नी की तारीफ करना महंगा पड़ गया, गुस्साए दोस्त ने उसे गोली मार दी...
-
कोमल
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: ramnagar story friend killed his own friend
रामनगर: जिन रिश्तों में शक पनपने लगता है, उन रिश्तों का अंजाम अक्सर दर्दनाक ही होता है। फिर चाहे वो रिश्ता पति-पत्नी का हो या फिर दोस्ती का...ऐसे रिश्तों को तबाह होते देर नहीं लगती। ऐसा ही हुआ है रामनगर में, जहां दोस्त ने अपनी पत्नी के सामने टेंपो चालक दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसका दोस्त, पत्नी पर बुरी नजर रखता है। उसके करीब आना चाहता है। ये शक दिन ब दिन गहरा होता गया, जिसका खौफनाक अंजाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। रविवार को घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया की टेंपो चालक रोहित का कातिल कोई और नहीं, उसका दोस्त शमीम उर्फ बल्लू है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं।
यह भी पढें - एक्शन में IAS दीपक रावत, मनमाने ढंग से वसूली करने वाले पर उतारा गुस्सा..देखिए वीडियो
शनिवार को लुटाबढ़ गांव में पुलिस को रोहित नैलवाल नाम के युवक की लाश मिली थी। लाश उसी के टेंपों से बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने उसके दोस्त शमीम उर्फ बल्लू को हिरासत में लिया था। शमीम भी टेंपो चलाता है। पहले तो शमीम पुलिस को छकाता रहा, पर सख्ती बढ़ी तो उसने सब उगल दिया। शमीम ने बताया कि रोहित उसका अच्छा दोस्त था। शुक्रवार को दोनों ने साथ में शराब पी। बाद में रोहित शमीम के घर खाना खाने आया। जहां उसने शमीम की पत्नी को ये कहा कि भाभी आप खूबसूरत लग रही हो। रोहित की ये बात शमीम की पत्नी को चुभ गई। उसने पति से कहा कि उसका दोस्त उस पर गंदी नजर रखता है। वो पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। ये सुनते ही शमीम ने ना आव देखा ना ताव, तमंचा उठाया और रोहित को गोली मार दी। बाद में उसकी लाश को उसी के टेंपों में डालकर लुटाबढ़ छोड़ आया। अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।