Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: इस वक्त उत्तराखंड पलायन की समस्या से जूझ रहा है। पलायन पर गोष्ठियां होती है, चर्चा होती है, पर ये सब शहरों में हो रहा है, सोशल मीडिया पर हो रहा है। पलायन पर चिंता से गांवों के हालात नहीं सुधर रहे और सच तो ये है कि हालात तब तक सुधरेंगे भी नहीं, जब तक लोग अपने गांव-घरों में जाकर रहेंगे नहीं...गांव में बसने की सोचेंगे नहीं। ऐसे वक्त में भी कुछ लोग हैं जो कि वास्तव में पलायन को खत्म करने के लिए खुद से शुरुआत कर रहे हैं। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हरीश काला भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं। हरीश काला रिवर्स पलायन कर नजीर बन चुके हैं। बुजुर्ग हरीश काला श्रीनगर गढ़वाल स्थित अपने गांव लौट आए हैं। वो क्यूंसू गांव में रह रहे हैं, जो कि श्रीनगर से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हरीश काला किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो कई फिल्मों और हिंदी टीवी शोज में काम कर चुके हैं।