Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
: मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 का खात्मा कर दिया है। इसके बाद से जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। मोदी सरकार ने धारा 370 को समाप्त करके कश्मीरियों को एक नई जिंदगी दी। लेकिन कई पार्टियों ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया। और धरना प्रदर्शन तक किया। वैसे तो सदन में ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्षी नेता गुलाम नबी आजाद ने सरकार के इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया। अब आजाद श्रीनगर का दौरा करने भी जा सकते हैं। वहां वो कांग्रेस नेताओं से इस मामले पर मीटिंग कर सकते हैं। लेकिन श्रीनगर जाने से पहले गुलाब नबी आजाद ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर निशाना साधा है। उन्होंने डोभाल के शोपियां के उस वीडियो पर तंज कसा जिसमें वो वहां के लोगों के साथ खाना खाते नजर आ रहे थे। आजाद ने कहा कि, आप पैसे के दम पर किसी को भी साथ ला सकते हैं।