तो लीजिए...उत्तराखंड के लिए खुशखबरी है। ये सम्मान मिलता वास्तव में उत्तराखंड के लिए कई मायनों में अहम है।
-
आदिशा
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: uttarakhand most film friendly state
: फिल्में..आम तौर पर फिल्में आम लोगों की जिंदगी पर भी गहरी छाप छोड़ जाती हैं। गाहे-बगाहे फिल्में देखते हुए आपका ध्यान लोकशन की तरफ भी खिंचा चला जाता होगा। ये बात भी सच है कि फिल्म शूटिंग के लिए लोकेशन के मामले में अपना उत्तराखंड भी किसी से कम नहीं है। ये ही वजह है कि उत्तराखंड को ये बड़ा सम्मान मिला है। कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड के लोगों के लिए ये अच्छी ख़बर है। दिल्ली में शास्त्री भवन में 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हुआ है। आपको जानकर गर्व होगा कि यहां सबसे पहला नाम उत्तराखंड का आया। जी हां उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट स्टेट का अवॉर्ड दिया गया है। बेस्ट फिल्म फ़्रेंडली स्टेट यानी कि शूटिंग के लिहाज से सबसे बेहतर राज्य। ये ऐलान हो गया है कि फिल्मों की शूटिंग के लिहाज से उत्तराखंड सबसे अच्छा राज्य है। बीते कुछ वक्त में ही उत्तराखंड में कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। इनमें से मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म भी शामिल है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री की पहली पसंद भी उत्तराखंड ही बनता जा रहा है।
बड़े बैनरों की भी कई फिल्मों की शूटिंग उत्तराखण्ड में की गई है। जिसमें अजय देवगन प्रोडक्शन की ‘‘शिवाय’’, तिग्मांशु धूलिया की “राग देश”, तेलगु फिल्म ‘‘ब्रहमोत्सवम’’, हिन्दी मूवी ‘‘शुभ मंगल सावधान’’, सोनी टी.वी. पर प्रसारित सीरियल ‘‘बड़े भैय्या की दुलहनिया”, एम.टी.वी. पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो splitsvilla session 10, जी.टी.वी. पर प्रसारित धारावाहिक ‘‘पिया अलबेला’’, टी.वी. धारावाहिक बेपनाह, हिन्दी फिल्म ‘‘बत्ती गुल मीटर चालू’’, हिन्दी फिल्म ‘‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’’, मराठी फिल्म ‘‘फुर्र’’, अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म ‘‘परमाणु’’, ‘‘रायफलमैन जसवंत सिंह रावत’’ समेत प्रमुख फिल्में और धारावाहिक की शूटिंग राज्य में हुई है। उत्तराखण्ड को ये पुरस्कार राज्य में फिल्म शूटिंगों के लिए निर्माता एवं निर्देशकों के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार करने के प्रयासों के लिए दिया गया है। क्योंकि उत्तराखण्ड अभी नया राज्य है और वहां पर चुनौतियां भी काफी है, इसके बावजूद उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा किये गये सभी सकारात्मक प्रयासों की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर की गई है।