पहाड़ के अजीत डोभाल ने कश्मीर में छेड़ा नया मिशन, सीमा पर बड़ी चौकसी

अजीत डोभाल इस वक्त कश्मीर में हैं। उधर कांग्रेस उन पर हमलावर हो गई है। लेकिन डोभाल लगातार अपने खास काम को पूरा करने की तैयारी में हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: AJIT DOVAL IN KASHMIR
Image: AJIT DOVAL IN KASHMIR

: जम्मू-कश्मीर में इस वक्त सबसे अहम है वहां का माहौल। घाटी में 370 हटने के बाद किसी तरह का विरोध ना हो, किसी को कोई परेशानी न आए और आतंकवादी अपने मंसूबों में कामयाब न हो सकें। इन बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए मोदी सरकार ने एक बार फिर से सुपरकॉप कहे जाने वाले अजीत डोभाल पर भरोसा जताया है। खुद NSA अजित डोभाल पिछले तीन दिनों से कश्मीर में हैं। दरअसल सूत्रों के हवाले से खबर है कि भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों को कुछ इनपुट्स मिले हैं। इनके मुताबिक कश्मीर घाटी में एलओसी के उस पार कुछ आतंकी कैंप फिर से सक्रिय हो गए हैं। जैश और लश्कर के कुछ आतंकी बॉर्डर के उस पार डेरा डाले बैठे हैं। ऐसे में डोभाल पर ही इस वक्त देश की निगाहें हैं। अजित डोभाल इस वक्त कश्मीर में अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है कि घाटी में सुरक्षा को लेकर अजीत डोभाल ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भी मुलाकात की है। आगे पढ़िए

घाटी में बदलाव के इस समय में अजित डोभाल पूरी व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं...डोभाल वहां आम लोगों से भी बातचीत कर रहे हैं। शोपियां में उन्होंने लोगों के साथ मिलकर खाना खाया। श्रीनगर के मशहूर डाउनटाउन इलाके में भी उन्होंने लोगों से बातचीत की। इस वक्त डोभाल का पूरा ध्यान कश्मीर में जनता का दिल जीतना है। सुरक्षा के मसलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजित डोभाल पर भरोसा करते हैं, ऐसे में उनकी मौजूदगी वहां पर मायने रखती है।


इस वक्त डोभाल वहां हैं लेकिन कांग्रेस उन पर हमलावर हो गई। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने तो यहां तक कह दिया कि ‘पैसे देकर किसी से भी काम कराया जा सकता है।’