पेड़ कटने पर फूट-फूटकर रो पड़ी बच्ची, CM ने बनाया राज्य का ग्रीन एंबेसडर..देखिए वीडियो

ये घटना वास्तव में दिलचस्प है। जिसने भी इस बच्ची को रोते हुए देखा, उसकी भी आंख एक बार के लिए भर आई। यहां तक कि सीएम ने उस बच्ची को राज्य का ग्रीन एंबेसडर बना दिया देखिए वीडियो
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
मणिपुर Valentina Elangbam: manipur girl Valentina Elangbam
Image: manipur girl Valentina Elangbam

: कुछ खबरें दिल को सुकून देती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो खबरें समाज के लिए नई प्ररणा बन जाती हैं। ये बात तो आप जानते ही होंगे कि पहाड़ी राज्यों के लोगों के लिए लिए वृक्ष सबसे बड़ी संपदा हैं। यूं मान लीजिए कि देश के कई राज्य ऐसे हैं, जहां वृक्षों की पूजा होती है। जब ये वृक्ष हमारे बीच नहीं रहेंगे, तो क्या इंसानी अस्तित्व और क्या पर्यावरण ? ऐसा ही एक राज्य है मणिपुर...क्या आप जानते हैं कि मणिपुर में एक बच्ची को राज्य का Green Ambassador बनाया गया है। क्या आप जानते हैं क्यों? दरअसल उस बच्ची ने चार साल पहले दो पौधे लगाए थे। वो जब पेड़ बन गए तो उन्हें काट दिया गया। इस पर लड़की बहुत रोई। बच्ची इतना रोई कि विडियो देखने वालों की भी आंखें नम हो गईं। वेलेंटीना नाम की ये बच्ची रो रही है। वो 5वीं कक्षा की छात्रा है। वो रोते-रोते कह रही हैं कि यहां दो पौधे लगाए थे, सफाई की वजह से उन्हें उखाड़ दिया गया। आगे देखिए वीडियो

वो कहती हैं कि ‘मैं उन पौधों से प्यार करती थीं। इस विडियो को सोशल मीडिया पर हजारों बार शेयर किया गया। पहले आप ये वीडियो देख लीजिए।

Angang acna kaplibse ateigi natte Mahak na class 1 karakpdagi thajkhib U( tree) gunmahor pambi 2 khak ngasi Mahak na Scholl halkpkda lambi sembda phukdokpirmme adugi angang asina thamoi sokna thengthari. Mahakna hairi U pambi 20 amga thakhini Haina... Hiyanglam Makha Leikai

Posted by Monen Elangbam on Friday, August 2, 2019


इसके बाद मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने भी ये वीडियो देखकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि ‘जब वो पहली क्लास में थी तो उसने दो पेड़ लगाए थे। आज उन पेड़ों को काट दिया गया है और इसलिए ये बच्ची रो रही है’। सीएम ने आगे लिखा कि ‘प्रशासन वहां तुरंत पहुंचा और बच्ची को आश्वासन दिया। कुछ और पौधे दिए। अब वो राज्य सरकार के ग्रीन मणिपुर मिशन की ग्रीन एंबेसडर हैं’। वास्तव में ये कितना सुखद संदेश है। आप भी बच्ची को फॉलो करें, प्रकृति को बचाएं।’ देखिए सीएम का ट्वीट।