Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
: कश्मीर में मोदी सरकार ने धारा 370 पर बड़ा फैसला लिया और तबसे पाकिस्तान की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। सीमा पार से भारत को परेशान करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच खबर है कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन किया है। आज तक में चल रही खबर के मुताबिक पाकिस्तान की सेना ने आज सुबह साढ़े छह बजे एलओसी पर गोलीबारी की। इसके अलावा पाकिस्तानी सेना द्वारा मोर्टार के गोले भी दागे गए। इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। हालांकि इस घटना में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले लांस नायक संदीप थापा इस गोलीबारी में शहीद हो गए। लांस नायक संदीप थापा 35 साल के थे। वो सेना में पिछले 15 साल से नौकरी कर रहे थे। आज तक की खबर के मुताबिक संदीप पाकिस्तानी गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके अलावा न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी इस बारे में ट्वीट किया है।
आपको बता दें कि बीते कई दिनों से पाकिस्तानी सेना द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। 15 अगस्त के दिन भी पूंछ के केजी सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उरी और राजौरी में भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की खबरें हैं। हालांकि इस हरकत का जवाब भारतीय सेना ने दिया और तीन पाकिस्तानी जवान मारे गए। आपको ये भी बता दें कि मोदी सरकार के कश्मीर पर फैसले के बाद पाकिस्तान बेचैन है।