दूरदर्शन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है कि नीलम शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहीं।
-
आदिशा
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: doordarshan anchor neelam sharma passed away
: एक दुखद खबर। जिस न्यूज एंकर को देखकर हम बड़े हुए...वो न्यूज एंकर अब हमारी बीच नहीं रहीं। जी हां हम बात कर रहे हैं दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा की। इस साल मार्च का महीना आखिर कौन भूल सकता है, जब नीलम शर्मा को 'नारी शक्ति सम्मान' से सम्मानित किया गया था। 20 साल का पत्रकारिता का करियर और उस करियर में कई मील के पत्थरों को पार कर देने वाली इस एंकर की जिंदगी की कहानी भी दिलचस्प है। आज दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जब नीलम शर्मा के निधन की सूचना दी, तो पत्रकारिता जगत में शोक की लहर छा गई। है। हर कोई दुखी मन से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। हर कोई उन यादों को नहीं भूल पा रहा है, जो यादें नीलम शर्मा दे गईं। आइए अब आपको नीलम शर्मा के बारे में और कुछ जानकारियां भी देते हैं। नीलम दूरदर्शन का एक जाना माना चेहरा रहीं।बताया जा रहा है कि नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं। 'नारी शक्ति' सम्मान के अलावा नीलम को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। आखिर आप दूरदर्शन पर चलने वाला तेजस्विनी प्रोग्राम कैसे भूल सकते हैं।
यह भी पढें - पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत बेहद नाजुक, दिल और फेफड़े ठीक से काम नहीं कर रहे
'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन नीलम शर्मा ने ही किया था। उन्होंने 1995 में दूरदर्शन से करियर की शुरुआत की थी। पत्रकारिता जगत के कई ऐसे धुरंधर हैं, जो टीवी पर नीलम को देखकर ही बड़े हुए हैं। दूरदर्शन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नीलम के निधन की जानकारी दी गई।
ढाई दशकों तक टीवी और न्यूज की दुनिया में अपना परचम लहराने वाला ये चेहरा अब हमारे बीच नहीं रहा। देश की पत्रकारिता और नारी शक्ति के लिए काम करने वाली इस बेबाक एंकर को शत शत नमन. उनका ये विडियो भी देखिये जब उन्होंने एक अवार्ड लेने किये अपने नाम को खुद अनाउंस किया था...