उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बारिश ने कहर बरपाने का काम किया है। इसके साथ ही 5 जिलों को अलर्ट पर रखने की चेतावनी जारी की गई है।
-
आदिशा
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: flood in uttarkashi 17 people cloud birst un uttarkashi
: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बारिश के बाद बाढ़ ने भयानक रूप ले लिया है। कोहराम मचा हुआ है और लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। एक बार फिर से केदारनाथ की विभीषिका मंजर सभी की आंखों के सामने आ गया है। खबर है कि उत्तरकाशी में करीब 13 गांव भयानक आपदा से प्रभावित हैं। उत्तरकाशी के आराकोट और माकुड़ी से 8 लोगों की लाश बरामद की गई है। लेकिन इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक बड़ी खबर दी है। एएनआई ने आपदा प्रबंधन इंच एस ए मुरुगेशन के हवाले से बताया है कि अब तक इस आपदा में 17 लोगो की मौत हो गई है। 17 लोगों की मौत मोरी तहसील क्षेत्र में हुई है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में घायलोंम को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर हेलीकॉप्टर टीम भेजी गई है। जमीन और आसमान से मौके पर नजर रखी जा रही है। यानी कहा जा सकता है कि इस वक्त उत्तरकाशी में हालात बेहद खराब हैं। हर तरफ मौत का मंजर ही आंखों के सामने दिख रहा है।
यह भी पढें - पहाड़ में मौत बनकर टूटी बारिश, जिंदा दफन हुए 4 लोग..रोकी गई केदारनाथ यात्रा
सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस आपदा के बाद से उत्तराखंड के 5 जिलों को अलर्ट मोड पर ही रखा गया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरकाशी समेत चमोली, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, और पौड़ी जिले के लिए अगले 24 घंटे भारी बताए हैं। उत्तरकाशी के मोरी आराकोट क्षेत्र में आपदा सचिव अमित नेगी, उत्तरकाशी डीएम आशीष चौहान,आईजी संजय गुंज्याल और एसडीआरएफ की टीम हालात का जायजा लेने वहां पहुंची है। लोगों को हेलीकटप्टर के माध्यम से देहरादून पहुंचाया जा रहा है। लगातार नए वनए अपडेट्स सुनने-देखने को मिल रहे हैं। फिलहाल आप एएनआई का ये ट्वीट देख लीजिए।