Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: उत्तराखंड के देवप्रयाग में बनने वाली एनसीसी अकादमी को अब पौड़ी में स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इस फैसले का लोग विरोध कर रहे हैं। एनसीसी अकादमी का स्थानांतरण पौड़ी में करने के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। पिछले 43 दिन से लोग इलाके में बवाल काटे हुए हैं। धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। जब कहीं से भी इंसाफ की उम्मीद ना रही तो लोगों ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा। ये कोई आम लेटर नहीं था, इसे क्षेत्रवासियों ने अपने खून से लिखा था। पत्र के जरिए लोगों ने पीएम से अपील की कि वो मामले में दखल दें और श्रीकोट माल्डा गांव से एनसीसी अकादमी का स्थानांतरण रोकने के निर्देश दें। क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के साथ ही स्थानीय लोग भी इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कीर्तिनगर मुख्य बाजार में जुलूस निकाला, बाद में एसडीएम कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।