Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
: उत्तराखंड में एक तरफ मौसम की वजह से हाहाकार मचा है और दूसरी तरफ मलबे में जिंदगियां समा रही हैं। हाल ही में उत्तरकाशी में जो कुछ भी हुआ है, उससे हर कोई स्तब्ध है। भयानक बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 15 लोगों की मौत की खबर है। इस बीच एक दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत का सामान पहुंचाने जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से ये बड़ी खबर आ रही है। हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे- पायलट, को पायलट और एक एसडीआरएफ़ का जवान था। क्रैश हुआ हैलिकॉप्टर हैरिटेज एविएशन कंपनी का था जिसे राहत और बचाव कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि बिजली के तारों में उलझकर ये हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। फिलहाल मौके पर हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।