Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
: किसने सोचा था कि उत्तराखंड में आपदा के बाद राहत को सामान पहुचाने जा रहा एक हेलीूकॉप्टर इस तरह के हादसे का शिकार हो जाएगा। उत्तराखंड के हालात कैसे हैं, ये किसी को बताने की जरूरत नहीं। उत्तरकाशी में बाढ़, भूस्खलन के बाद तबाही मच गई थी। 15 लोगों की लाशें निकाली जा चुकी हैं। ऐसे में हेलीकॉप्टर की मदद से लोगों तक राहत की सामग्री पहुंचाई जा रही थी। लग रहा था कि आसमान से देवदूत की शक्ल में ये जहाज लोगों को मदद पहुंचाएंगे। सब कुछ ठीक चल रहा था और ऐसे अनिष्ठ का अंदाजा किसी को भी न था। लेकिन इस बीच अचानक खबर आती है कि उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर के क्रेश हो गया। खबर है कि इस दर्दनाक हादसे में पायलट समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर SDRF और NDRF की टीमें भेजी गईं।