उत्तरकाशी में इस वजह से हुआ हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट की सूझबूझ से बची दो जिंदगियां

आइए आपको जो मिनट में उत्तरकाशी में हुए हेली हादसे के बारे में पूरी जानकारी देते हैं..तस्वीरें भी देखिए
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: uttarkashi second helicopter emergency landing
Image: uttarkashi second helicopter emergency landing

: उत्तरकाशी में एक बार फिर से हेली हादसे की खबर आई है। बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये हादसा हुआ कैसे? दरअसल 21 अगस्त को ही उत्तरकाशी में एक हेली हादसा हो गया था, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी। एक बार फिर से एक और हादसा हुआ और हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर जिस वक्त क्रैश हुआ उस वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट और इंजीनियर मौजूद थे, हालांकि दोनों ही सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि इंजीनियर को हल्की चोटें आई हैं। हादसे की खबर मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। टिकोची में क्रैश होने वाला हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का है। बताया जा रहा है कि इससे पहले 21 अगस्त को हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद एक बार फिर से इस इलाके में हेलीकॉप्टर से राहत और बचाव का काम शुरू किया गया था। ये हेलीकॉप्टर दो बार राहत सामग्री लेकर जा चुका था।

यह भी पढें - BREAKING: उत्तरकाशी में एक और हेलीकॉप्टर क्रैश..देखिये लेटेस्ट तस्वीरें
तीसरे राउंड में हेलीकॉप्टर आराकोट से चिवां गांव के लिए राहत सामग्री ले जा रहा था। इसी दौरान करीब दोपहर 2.15 बजे नगवाड़ा टिकोची के पास ट्रॉली के तार में उलझकर कैश हो गया।