उत्तराखंड के लिए इस वक्त की एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। 5 जिलों के लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।
-
आदिशा
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: uttarakhand rain weather forecast update
: इस वक्त उत्तराखंड में बारिश से बेहद बुरे हाल हैं। लगभग हर जिले से बारिश और तबाही की खबरें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में एक बार फिर से उत्तराखंड के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे के लिए उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश और बादल फटने की आशंका जताई है। यानी साफ है कि उत्तराखंड के 5 जिलों के लोगों को अगले 12 घंटे बेहद सावधान रहने की जरूरत है। नवभारत टाइम्स के मुताबिक मौसम विभाग का कहना है कि रुद्रप्रयाग, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ बादल फटने की भी आशंका जताई गई है। आपको बता दें कि अकेेले उत्तराखंड में बारिश, बाढ़ जैसी घटनाओं से 59 लोगों की मौत हो चुकी है। चमोली और रुद्रप्रयाग में रविवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। यहां पहाड़ों से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।
यह भी पढें - देहरादून रेलवे स्टेशन को शिफ्ट करने की तैयारी, शहर से 10 किलोमीटर दूर बनेगा
उधर उत्तरकाशी में कुछ दिन से बारिश तबाही का सबब बनी हुई है। खासतौर पर उत्तरकाशी की मोरी तहसील में बारिश से बेहद बुरे हाल हैं। यहां पिछले दिनों आई बाढ़ और भूस्खलन में करीब 14 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के हाल भी कमोबेश कुछ ऐसे ही हैं। कुल मिलाकर यूं कह लीजिए कि इस वक्त बारिश से उत्तराखंड जूझ रहा है, नदियां उफान पर हैं, जगह-जगह सड़कों पर ऊपर से टूट-टूटकर पत्थर गिर रहे है। ऐसे में एक बार फिर से 5 जिलों के लोगों बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है। एक बार फिर से आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बारिश से दौरान सावधानियां बरते हैं, वाहन संभलकर चलाएं।