उत्तराखंड के खाते में एक और उपलब्धि, BSF में महानिरीक्षक बने आरपी सनवाल

उत्तराखंड के रहने वाले आरपी सनवाल को सीमा सुरक्षा बल का महानिरीक्षक बनाया गया है...
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Rp sanwal: Rp sanwal Appointed inspector general in bsf
Image: Rp sanwal Appointed inspector general in bsf

: उत्तराखंड के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उत्तराखंड के रहने वाले आरपी सनवाल को सीमा सुरक्षा बल का महानिरीक्षक बनाया गया है। पहाड़ के लिए ये गौरवान्वित करने वाला पल है। यहां के लोग केंद्र में अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, और अपने कर्तव्यों का अच्छी तरह निर्वहन कर रहे हैं। एनएसए अजीत डोभाल हों या फिर थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत, इन्होंने अपने काम से उत्तराखंड की शान बढ़ाई है। देश के भीतर मुश्किल हालातों से निपटना हो या फिर सीमा से दुश्मनों को खदेड़ना, पहाड़ के लालों ने हर चुनौती पर जीत हासिल की। इस लिस्ट में अब आरपी सनवाल का नाम भी जुड़ गया है। आरपी सनवाल अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। उन्हें सीमा सुरक्षा बल में महानिरीक्षक पद की जिम्मेदारी मिली है। चलिए अब आपको उनके बारे में बताते हैं। आरपी सनवाल हमेशा से देश की सेवा करना चाहते थे। ये मौका उन्हें साल 1984 में मिला, जब वो सीमा सुरक्षा बल का हिस्सा बने। 35 साल से बीएसएफ को अपनी सेवाएं दे रहे आरपी सनवाल अपनी बहादुरी के लिए जाने जाते हैं। आगे पढ़िए

यह भी पढें - उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने की आशंका, 5 जिलों में जारी हुआ यलो अलर्ट
उनके शानदार कामों की लंबी फेहरिस्त है। आरपी सनवाल को पश्चिम बंगाल में गोरखा समस्या, बिहार-झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ सफल अभियानों के लिए जाना जाता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा में सक्रिय उग्रवादी ताकतों के खात्मे में भी अहम भूमिका निभाई। जिस वक्त गुजरात में रिजर्व पुलिस हड़ताल पर चली गई थी, उस वक्त इस समस्या से निपटने की जिम्मेदारी भी आरपी सनवाल को मिली। और उन्होंने इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाया। वो एक प्रशिक्षित पर्वतारोही हैं। उन्होंने माउंटेनियरिंग का बेसिक और एडवांस कोर्स किया है। बीएसएफ के पर्वतारोहण अभियान से जुड़ कर उन्होंने हरदेवल और त्रिशूल चोटी पर जीत हासिल की। क्वालिफाइड कमांडो रहे आरपी सनवाल को ब्लैक कैट कमांडो एनएसजी के साथ काम करने का मौका भी मिला है। वो मुख्यालय मिजोरम और कछार फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल समेत मासिमपुर में भी महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। उन्हें राष्ट्रपति ने पुलिस पदक से सम्मानित किया, साथ ही कई प्रशस्ति पत्र भी उन्हें मिले हैं। अब वो बीएसएफ में महानिरीक्षक बनाए गए हैं। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं..