उत्तराखंड-दिल्ली हाईवे पर बड़ी वारदात..तीर्थयात्रियों से भरी गाड़ी पर फायरिंग, बंधक बनाकर खेत मे फेंका

ये घटना बीती रात की ही बताई जा रही है। उत्तराखंड दिल्ली हाईवे बीती रात के करीब 12.30 गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
उत्तराखंड दिल्ली हाईवे: FIRING AT DELHI UTTARAKHAND HIGHWAY
Image: FIRING AT DELHI UTTARAKHAND HIGHWAY

: बताया जा रहा है कि रात करीब 12.30 बजे दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रुड़की से करीब नौ किमी आगे ये घटना हुई है। कोर कॉलेज के पास हरियाणा के यात्री पानी पीने के लिए रुके। इस बीच उनमें से कर्मवीर नाम का एक युवक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस को रेस्टोरेंट समझकर अंदर घुस गया। इस दौरान ही उसकी अंदर बैठे एक युवक के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि अंदर बैठे युवक ने कर्मवीर के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद अंदर बैठे प्रॉपर्टी डीलर ने अपने दोस्त को भी बुला लिया। कुछ ही मिनट में वहां एक फॉर्च्यूनर पहुंची और उसमें सवार युवक ने यात्रियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। खबर के है इसके बाद इनोवा सवार सभी तीर्थयात्री खेतों की ओर भाग गए। उन्होंने पुलिस को 100 नंबर पर इस बात की सूचना दी। इस बीच दोनों आरोपियों ने एक यात्री को बंधक बना लिया और मारपीट करने के बाद खेत में फेंक दिया। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से बंदूक और कारतूस मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मुजफ्फरनगर निवासी अवधेश कुमार और रुड़की निवासी अभिषेक के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। इसमें मुजफ्फरनगर निवासी आरोपी अवधेश ब्लॉक प्रमुख का प्राइवेट गनर है। गाड़ी में बैठे सभी यात्री दर्शनों के लिए हरिद्वार जा रहे थे।