Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: उत्तराखंड के सांसदों पर मोदी सरकार का भरोसा कायम है। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को संसदीय समिति के सदस्य की जिम्मेदारी देने के साथ ही, उत्तराखंड के एक और नेता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नेता हैं सांसद अजय टम्टा, जो कि पिथौरागढ़-अल्मोड़ा लोकसभा सीट से सांसद हैं। सांसद अजय टम्टा पर भरोसा जताते हुए केंद्र ने उन्हें भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यही नहीं उन्हें पेट्रोलियम मंत्रालय की समिति का सदस्य भी बनाया गया है। सांसद अजय टम्टा के साथ-साथ ये पूरे उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। केंद्र सरकार ने उन्हें बड़ा दायित्व दिया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी मोदी सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई। इसी के साथ सांसद अजय टम्टा के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है।