Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का दौर अभी थमने नहीं वाला। 21 सितंबर से प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के चार जिलों चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़ और नैनीताल में कल से भारी बारीश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन चारों जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन को भी अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। इस वक्त उत्तराखंड के ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जगह-जगह सड़कें बंद हैं। गांवों का एक-दूसरे से संपर्क टूट गया है। नरेंद्रनगर में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे भी 10 घंटे बंद रहा। मलबा हटाने के बाद गुरुवार को हाईवे खोल दिया गया। दो महीने से क्षतिग्रस्त पड़े बिरही-निजमूला रोड पर भी गाड़ियों की आवाजाही सुचारू हो गई है। चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के लिए अगले 24 घंटे मुश्किल भरे रहेंगे। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।