Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड के सांसदों पर मोदी सरकार का भरोसा कायम है। पहाड़ का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों को केंद्र में अहम जिम्मेदारी दी जा रही है। कुछ दिन पहले गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को संसदीय समिति का सदस्य बनाया गया था। उनके बाद अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा को भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही पेट्रोलियम मंत्रालय की समिति का सदस्य भी बनाया गया। अब इस लिस्ट में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल सांसद अजय भट्ट का नाम भी जुड़ गया है। उन्हें लोकसभा की रक्षा समिति का सदस्य बनाया गया है। उत्तराखंड के लिए ये बड़ी उपलब्धि है। बीजेपी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी ने बताया कि संसद में लोकसभा अध्यक्ष ने नैनीताल सांसद अजय भट्ट को रक्षा समिति में बतौर सदस्य नामित किया है।
यह भी पढ़ें - आतंकियों के निशाने पर देहरादून शहर, IMA समेत कई संस्थानों की सुरक्षा टाइट
बीजेपी नेताओं ने इसे प्रदेश की बड़ी उपलब्धि बताते हुए, सांसद अजय भट्ट को बधाई दी। सांसद अजय भट्ट ने भी केंद्र में अहम जिम्मेदारी मिलने की पुष्टि की है। अपने बयान में अल्मोड़ा सांसद ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जताया, इसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। मैं पहले की तरह पार्टी के हर निर्देश को सर्वोपरी मानते हुए, उनका बखूबी पालन करूंगा। जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। प्रदेश का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, प्रदेश महामंत्री और विधायक खजान दास, राजू भंडारी, मेयर सुनील गामा ने भी सांसद अजय भट्ट के मनोनयन पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।