Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
चमोली: लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक बद्रीनाथ धाम जल्द ही नए स्वरूप में दिखेगा। नवरात्रि से पहले सभामंडप को विशेष टाइल्स से सजा दिया जाएगा। इन दिनों बद्रीनाथ धाम में सभामंडप का फ्लोर बदला जा रहा है, परिसर में टाइल्स बिछाने का काम जारी है। आपको बता दें कि इससे पहले सभामंडप और मंदिर परिसर में लकड़ी का फ्लोर लगा हुआ था, जिसे हटाकर यहां नई टाइल्स बिछाई जा रही हैं। जो टाइल्स मंदिर परिसर में लगाई जा रही हैं, उनकी अपनी अलग विशेषता है। ये टाइल्स मौसम के अनुकूल हैं। गर्मी में ठंडी और सर्दियों में गर्म रहेंगी। जिससे श्रद्धालु भी राहत महसूस करेंगे। नवरात्रि से पहले बदरीनाथ धाम जगमगाने लगेगा, नए कलेवर में नजर आएगा। मंदिर के सभामंडप के फ्लोर को बदले हुए काफी वक्त हो चुका है। करीब 12 साल पहले सभा मंडप का फ्लोर बदला गया था। तब फ्लोर लकड़ी का था, जिसकी जगह अब टाइल्स बिछाई जा रही हैं। इन दिनों धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा है, साथ ही निर्माण कार्य भी जारी है।