Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की महिला हेड कांस्टेबल शालू चौधरी ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है। शालू चौधरी ने इंग्लैंड में हुई कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप-2019 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए कांस्य पदक जीता। शालू चौधरी उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा हैं। अपनी उपलब्धि से उन्होंने देश और प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड पुलिस का भी मान बढ़ाया है। कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप-2019 का आयोजन इंग्लैंड में हुआ। 24 सितंबर से 30 सितंबर तक चली प्रतियोगिताओं में शालू ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 78 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। शालू चौधरी हरिद्वार जिले के मंगलौर की रहने वाली हैं। वो साल 2011 से उत्तराखंड पुलिस में सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले भी शालू कई खेल प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन कर चुकी हैं। महिला हेड कांस्टेबल शालू चौधरी इस वक्त देहरादून जिले में तैनात हैं। उन्होंने साल 2016-17 में हुए ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में भी शानदार प्रदर्शन किया था।