Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: वो दिन बीत गए, जब लोग दोस्ती के लिए जान दे दिया करते थे। अब तो दोस्ती रुपयों से तोली जाती है। रुपयों के लिए दोस्तों को दुश्मन बनते देर नहीं लगती। उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी ऐसा ही हुआ, जहां तीन हजार रुपये के लिए दोस्त ने दोस्त का कत्ल कर दिया। दिल दहला देने वाली इस घटना से हर कोई हैरान है। घटना इंदिरानगर इलाके की है, जहां आपसी लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। रुपयों के लेन-देन को लेकर दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी। मृतक का नाम सुमित कुमार साहू है, वो इंदिरा नगर में रहता था। सुमित साहू की लाश पुलिस को कैंसर इंस्टीट्यूट परिसर में पड़ी मिली थी। परिजनों ने बताया कि सुमित पिछले दो दिन से घर नहीं लौटा था, परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, बाद में उसकी लाश कैंसर इंस्टीट्यूट परिसर में पड़ी मिली। पुलिस ने सुमित कुमार की हत्या के आरोप में उसके दोस्त छत्रपाल को गिरफ्तार किया है।