उत्तराखंड में खौफनाक हत्याकांड, कलयुगी बेटे ने मां का सिर धड़ से अलग किया

मानसिक रूप से बीमार युवक ने धारदार हथियार से वार कर मां की हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है...
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
son cut mother head: Mentally challenged son cut mother head in haldwani
Image: Mentally challenged son cut mother head in haldwani

नैनीताल: नवरात्र पर जब पूरा देश नवमी पूजा कर रहा था, ठीक उसी वक्त देवभूमि में एक कलयुगी बेटे ने ममता का कत्ल कर दिया। बेटे ने अपनी मां को बेरहमी से मार डाला। आरोपी युवक ने मां पर धारदार हथियार से वार कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। महिला का सिर घटनास्थल से तीन फीट दूर पड़ा मिला। ये खौफनाक मंजर देख गांववालों का दिल दहल गया। बाद में गुस्साई भीड़ ने कलयुगी बेटे की जमकर धुनाई की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दिल दहला देने वाली ये घटना हुई हल्द्वानी में, जहां चोरगलिया क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक मरने वाली महिला गौलापार के उदयपुर गांव में अपने बेटे के साथ रहती थी।

यह भी पढ़ें - पहाड़ में भीषण हादसा...खाई में गिरी कार, महिला समेत 2 लोगों की मौत, 3 गंभीर
बेटा मानसिक रूप से बीमार था, फिर भी मां ने उसे बेसहारा नहीं होने दिया। किसी तरह बेटे का पालन-पोषण कर रही थी। पर बेटे की परवरिश का उसे ये सिला मिलेगा, ये किसने सोचा था। युवक का नाम जिगर सिंह है, वो 35 साल का है। घटना के वक्त युवक की मां जयंती देवी घास लेने के लिए जंगल जा रही थी, तभी युवक ने मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी युवक ने बेरहमी से मां का गला काट डाला। दरांती से महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया। जैसे ही हत्याकांड की खबर लोगों को मिली, मौके पर भीड़ जुटने लगी। खौफनाक मंजर देख लोगों को दिल दहल गया। गुस्साए लोगों की भीड़ ने युवक को बुरी तरह पीटा, बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं, मामले की तफ्तीश जारी है।