Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने होमगार्ड्स की संख्या 10 हजार करने की घोषणा की थी। सीएम के इस ऐलान के बाद होमगार्ड्स में 3590 नए स्वयं सेवकों के पद सृजित होंगे। भर्ती प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर अब हजारों बेरोजगारों के पास होमगार्ड्स बनने का मौका होगा। बता दें कि होमगार्ड्स मुख्यालय ने प्रदेश सरकार को होमगार्ड्स की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव में होमगार्ड्स की संख्या 10001 करने की बात कही गई थी। इस प्रस्ताव पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इस वक्त प्रदेश में कितने होमगार्ड्स हैं, ये भी जान लें। पूरे प्रदेश में फिलहाल 6411 हजार होमगार्डस अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सीएम की सैद्धांतिक स्वीकृति के बाद होमगार्ड्स में 3590 स्वयं सेवकों के पद सृजित हो सकेंगे।