Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
: उत्तराखंड में हवाई सेवाएं रफ्तार पकड़ रही हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तौर पर विकसित किया जा रहा है तो वहीं पंतनगर और पिथौरागढ़ एयरपोर्ट्स से नई हवाई सेवाओं की शुरुआत की जा रही है। जल्द ही पंतनगर से अमृतसर, लखनऊ और जम्मू के साथ-साथ गोरखपुर के लिए फ्लाइट शुरू होगी। ये फैसला एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया। पंतनगर में हुई बैठक में नई हवाई सेवाओं के साथ ही छोटे विमानों की सेवा शुरू कराने पर भी मंथन हुआ। पंतनगर पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने एयरपोर्ट पर स्नैक बार का शुभारंभ किया। इस मौके पर सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में एयरपोर्ट परिसर में बैठक हुई, जिसमें कई जरूरी फैसले लिए गए। बैठक में क्या तय हुआ है ये भी बताते हैं। बैठक में दिल्ली से पंतनगर के बीच चलने वाली हवाई सेवा को पूरे हफ्ते जारी रखने का फैसला लिया गया। फिलहाल ये फ्लाइट हफ्ते में चार दिन चलती है। इसके साथ ही दिल्ली-पंतनगर की फ्लाइट को प्रधानमंत्री उड़ान योजना में शामिल करने, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए पंतनगर यूनिवर्सिटी की जमीन को विकसित करने पर भी मंथन किया गया। एयरपोर्ट के विस्तार के लिए अटरिया मंदिर रोड से किच्छा की तरफ भूमि चयनित की गई है। बैठक में हल्द्वानी, रामनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए 10 से 20 सीटर विमान सेवा शुरू कराने पर भी चर्चा हुई। नाइट लैंडिंग के लिए पंतनगर एयरपोर्ट पर डीवीओआर लगाया जाएगा। बैठक में सांसद अजय भट्ट के साथ विधायक राजेश शुक्ला, विधायक राजकुमार ठुकराल और एयरपोर्ट निदेशक संजीव कुमार सिंह भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें - ट्रेन चलाएगी देवभूमि की बेटी छवि, भारतीय रेलवे में लोको पायलट पद के लिए हुआ चयन