खुशखबरी: उत्तराखंड से दिल्ली-NCR का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में, शुरू हो गई हवाई सेवा

दिल्ली-उत्तराखंड के बीच की दूरी घट गई है, अब दिल्ली एनसीआर से पिथौरागढ़ तक का सफर एक घंटे में तय होगा...
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
pithoragarh-ghaziabad Air service: Air service between pithoragarh ghaziabad starts from today
Image: Air service between pithoragarh ghaziabad starts from today

: दिल्ली से उत्तराखंड जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। अब लोग दिल्ली एनसीआर से उत्तराखंड तक का सफर सिर्फ एक घंटे में तय कर सकेंगे। पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट तक के लिए हवाई सेवा आज से शुरू हो गई है। उत्तराखंडवासियों के लिए ये हवाई सेवा किसी सौगात से कम नहीं। दिल्ली एनसीआर में बड़ी तादाद में प्रवासी उत्तराखंडी रहते हैं। सड़क या रेल से उत्तराखंड तक का सफर तय करने में कई घंटे लगते हैं। केवल पिथौरागढ़ की ही बात करें तो दिल्ली से पिथौरागढ़ तक का सफर तय करने में ही 20 घंटे लग जाते हैं। ये सफर बेहद थका देने वाला होता है, पर अब यात्री सिर्फ एक घंटे में दिल्ली एनसीआर से पिथौरागढ़ पहुंच सकेंगे। एयरपोर्ट निदेशक एसके सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ से हिंडन एयरपोर्ट के लिए हवाई सेवा शुरू होने के साथ ही फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, होमगार्ड के लिए जल्द होंगी बंपर भर्तियां
उत्तराखंड में हवाई सेवाओं के विस्तार की कवायद जारी है। देहरादून के साथ-साथ पंतनगर और पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट से भी दूसरे शहरों के लिए नई उड़ानें शुरू की गई हैं। आज से हवाई सेवा के जरिए पिथौरागढ़ भी गाजियाबाद से भी जुड़ गया है। चलिए अब आपको फ्लाइट का शेड्यूल बताते हैं। पिथौरागढ़ से गाजियाबाद के लिए विमान सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर उड़ेगा, जो कि साढ़े 12 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेगा। आधा घंटा हिंडन एयरपोर्ट पर रुकने के बाद विमान वापस पिथौरागढ़ के लिए दोपहर एक बजे उड़ान भरेगा। 2 बजे विमान वापस पिथौरागढ़ पहुंच जाएगा। ये रूट देहरादून-पिथौरागढ़-हिंडन होगा। इस रूट पर एयर हेरिटेज कंपनी हवाई सेवाएं दे रही है। कंपनी के 9 सीटर विमान ने आज से उड़ान शुरू कर दी है। 26 अक्टूबर तक पिथौरागढ़ से गाजियाबाद तक के लिए विमान रोजाना उड़ान भरेगा। हवाई सेवा को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। यात्री एयर हेरिटेज की साइट पर जाकर टिकट बुक करा सकते हैं।