उत्तराखंड: 10 km पैदल चलकर गांव पहुंचे DM, हालत देखकर अफसरों की लगाई क्लास

नैनीताल-कोटाबाग रोड निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर डीएम सविन बंसल खुद गांव पहुंचे, इस दौरान क्या हुआ यहां पढ़ें...
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Dm savin bansal: Dm savin bansal oversaw development works in kaladungi
Image: Dm savin bansal oversaw development works in kaladungi

नैनीताल: उत्तराखंड के युवा अफसर बेहतरी की उम्मीद जगाते हैं। वो गांव वालों की समस्या को ना सिर्फ समझते हैं, बल्कि उन्हें दूर करने के लिए हर संभव प्रयास भी कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं नैनीताल के डीएम सविन बंसल। हाल ही में डीएम सविन बंसल को कालाढूंगी में हो रहे विकासकार्यों में धांधली की शिकायत मिली थी। सूचना मिलते ही डीएम विकास कार्यों का जायजा लेने खुद मौके पर जा पहुंचे। विकासकार्यों में अनियमितता मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों की जमकर क्लास ली। निरीक्षण के दौरान डीएम सविन बंसल ने पूरे 10 किलोमीटर का सफर पैदल चलकर तय किया। कहां क्या काम हो रहा है, कैसे हो रहा है, ये जानने के लिए यही सबसे बेहतर तरीका था। पूरा मामला क्या है, ये भी बताते हैं। कुछ दिन पहले डीएम को शिकायत मिली थी कि कोटाबाग विकासखंड में हो रहे विकासकार्यों में धांधली हो रही है। शिकायत मिलते ही डीएम सविन बंसल क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंच गए।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के इस अस्पताल से सीखें सभी अस्पताल, मरीज की मौत के बाद नहीं लिए इलाज के पैसे
काम में अनियमितता देख डीएम का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकारा। काम में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों की भी क्लास ली। निर्माण कार्य के दौरान भारी लापरवाही देखने को मिली, गुणवत्ता का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा था, जिस पर डीएम ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को संबंधित ठेकेदार को तुरंत हटाने और पुलिया और दूसरे काम को दूसरे ठेकेदार से कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नैनीताल-कोटाबाग रोड निर्माण में अनियमितताएं मिली थीं। इस पूरे मार्ग का निरीक्षण डीएम ने दस किलोमीटर पैदल चल कर किया। उन्होंने लोनिवि अधिकारियों को ठेकेदारों पर नजर रखने, गुणवत्ता पर ध्यान देने और निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए।