फिल्म 'दरबार' की शूटिंग खत्म होते ही सुपरस्टार रजनीकांत अपनी बेटी संग धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंच गए हैं, आज वो बदरी-केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगे...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Superstar rajinikanth arrives at his guru swami dayanand saraswati ashram
: देवभूमि उत्तराखंड साधकों की भूमि है। ये वो जगह है जहां आकर लोगों को आध्यात्मिक सुकून मिलता है, जीवन में आगे बढ़ने का हौसला मिलता है, इसीलिए चाहे कोई कितना ही अमीर हो, कितना ही प्रभावशाली हो, ईश्वरीय तत्व को महसूस करने, मार्गदर्शन हासिल करने देवभूमि जरूर आता है। हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत भी ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने अपने गुरु स्वामी दयानंद आश्रम में सुकून के पल बिताए। सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म दरबार की शूटिंग पूरी की है, फिल्म में वो पुलिस अफसर का किरदार निभा रहे हैं। शूटिंग से फुर्सत मिलते ही रजनीकांत हिमालय यात्रा पर उत्तराखंड पहुंच गए। सोशल मीडिया पर उनकी इस खास ट्रिप की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें रजनीकांत ब्लैक शर्ट और ग्रे पैंट में नजर आए। उनके कंधे पर व्हाइट शॉल थी, साथ में उनकी फीमेल फैंस भी दिखीं। सादा जीवन जीने वाले रजनीकांत बेहद धार्मिक हैं। एक साल पहले वो फिल्म रोबोट की शूटिंग करने पूरी होने के बाद भी स्वामी दयानंद आश्रम आए थे।
यह भी पढ़ें - कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे की शादी आज, बहू बनेंगी राजकुमारी मोहिना..देखिए तस्वीरें
ऋषिकेश प्रवास के दूसरे दिन रजनीकांत ने गुरु की समाधि और कक्ष में ध्यान लगाया। उनके साथ बड़ी बेटी ऐश्वर्या धनुष भी थीं। शाम को उन्होंने गंगा दर्शन करने के साथ ही स्वर्गाश्रम और रामझूला का भ्रमण किया।
आज रजनीकांत बदरी-केदार धाम के दर्शन करेंगे। रजनीकांत ने सोमवार को गुरु की समाधि पर ध्यान लगाया, इस दौरान किसी को भी उनके कक्ष में जाने की अनुमति नहीं दी गई। ये वही कक्ष है, जहां स्वामी दयानंद सरस्वती ने अंतिम सांस ली थी। आज
रजनीकांत सुपरस्टार हैं, पर एक वक्त ऐसा था, जब उनकी जिंदगी में कई मुश्किलें तीं, फिल्मी करियर डांवाडोल था, तब उन्होंने स्वामी दयानंद आश्रम आकर साधना की थी, जिसके बाद उनकी सफलता का सफर शुरू हो गया। आज रजनीकांत बदरी-केदारधाम की यात्रा करेंगे। उनका रात्रि प्रवास रुद्रप्रयाग में होगा।