Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है, उत्तराखंड में जल्द ही बंपर भर्तियां खुलने वाली हैं। समूह ‘ग’ के पदों को भरने की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में जल्द ही विज्ञप्ति जारी की जाएगी। समूह ‘ग’ के तहत आने वाले 2100 पदों को भरा जाएगा, यानि प्रदेश के हजारों युवाओं के पास सरकारी नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका है। यही नहीं ये पहला मौका होगा जब कि आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण युवाओं को भी सरकारी नौकरी में आरक्षण का लाभ मिलेगा। अधीनस्थ चयन आयोग को आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग के लोगों को दस फीसदी आरक्षण रोस्टर के साथ भर्ती प्रस्ताव मिलने शुरू हो गए हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने सरकारी नौकरियों में आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग के लोगों को दस फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है। जिस पर कार्मिक विभाग ने नियमावली बनने तक रोक लगाई थी।