Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। मार्च 2020 तक उत्तराखंड में 70 हजार युवाओं के पास रोजगार होगा। दरअसल उत्तराखंड को स्टार्टअप हब बनाने की तैयारी हो रही है। भारत सरकार की संस्था सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पाक्र्स ऑफ इंडिया और उत्तराखंड की इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एजेंसी के बीच करार किया गया है। टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, मीडिया इंटरटेनमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, एग्रीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग, ऑर्गेनिक फार्मिंग और आयुष जैसे क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की कवायद शुरू हो रही है। मारूति, टाटा, सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों में युवाओं को रोजगार से जोड़े जाने की तैयारी हो रही है। खास बात ये है कि अगर आप स्वरोजगार और नया स्टार्ट अप शुरू करते हैं तो सरकार की तरफ से 30 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में स्टार्ट अप और ट्रेनिंग सेंटर शुरू करने वाले युवाओं को सरकार द्वारा इन्सेंटिव मिलेगा।