नैनीताल: ये राजनीति है जो क्या-क्या न करवा दे। उत्तराखंड में है जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में बीजेपी को अपनों की ही बगावत का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से यह खबर सामने आ रही है कि बीजेपी ने करीब 7 बागी कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन सब के बीच जो सबसे दिलचस्प खबर है, वो रामनगर क्षेत्र के विधायक दीवान सिंह बिष्ट की है। खबर है कि बीजेपी विधायक दीवान सिंह बिष्ट की बहू और बेटे को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इस बारे में है प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट द्वारा सूची जारी की गई है और कहा गया है कि उन्हें इसलिए निष्कासित किया गया क्योंकि वह बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ ही चुनाव लड़ रहे थे।। दरअसल ब्लाक प्रमुख के चुनाव में नाम वापसी के आखिरी दिन तक सिर्फ बीजेपी ही नहीं बल्कि लोगों की नजरें विधायक की पुत्रवधू श्वेता बिष्ट पर टिकी थी। आगे पढ़िए