Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
नैनीताल: हल्द्वानी पुलिस ने हरिपुर जमन सिंह गांव के जंगल में मिले कंकाल की गुत्थी सुलझा ली है। कंकाल की शिनाख्त कर ली गई है। जंगल में मिला कंकाल एक महिला का था, जिसकी हत्या का आरोप उसके पति पर है। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। अवैध संबंधों के शक में उसने पत्नी को मार डाला। आरोपी के मकान मालिक ने उसके खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में केस दर्ज कराया है। घटना 27 सितंबर की है। रामपुर रोड स्थित हरिपुर जमन सिंह के ग्रामीणों ने गांव से सटे जंगल के पास एक कंकाल देखा था। लाश क्षत-विक्षत हो चुकी थी। जंगली जानवर लाश का काफी हिस्सा खा चुके थे। लाश पर मिले कपड़ों से पुलिस ने शव महिला का होने का अंदाजा लगाया था। लाश की हालत खराब थी, जिस वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। अब इस मामले में गुरचरन सिंह नाम के आदमी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।