उत्तराखंड: महिला का हत्यारा पति नहीं बल्कि ससुर था, बहू को अपनी पत्नी बताता था

सीमा की हत्या उसके ससुर ने की थी। ससुर मदनलाल सीमा को अपनी पत्नी बताता था, पढ़ें पूरी खबर....
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
haldwani: father-in-law murdered daughter in law
Image: father-in-law murdered daughter in law

नैनीताल: हल्द्वानी का हरिपुर जमनसिंह गांव, 27 सितंबर को गांव से सटे जंगल में एक महिला का कंकाल मिला था। कई दिन बाद महिला की शिनाख्त हो पाई। महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर लगा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पर गिरफ्तारी के बाद मामले में जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। जिसे पुलिस ने हत्यारोपित पति मानकर गिरफ्तार किया, वो महिला का पति नहीं ससुर निकला। ससुर ने ही अवैध संबंधों के शक में बहू की हत्या की थी। बाद मे लाश को जंगल में फेंक कर फरार हो गया। पूरा मामला क्या है ये भी बताते हैं। 27 सितंबर को गांव में एक कंकाल मिला था। कपड़ों के आधार पर महिला की शिनाख्त हुई। जांच में पता चला कि घटना के बाद से गांव में रहने वाली सीमा नाम की महिला, उसका पति और बच्चे लापता हैं। ये परिवार गुरचरन सिंह के मकान में किराये पर रहता था।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर, सेना में भर्ती होने का शानदार मौका
पुलिस वहां पहुंची तो गुरचरन सिंह ने बताया कि बरेली के अलीगंज का रहने वाले मदनलाल ने 10 सितंबर को कमरा किराये पर लिया था। पर 19 सितंबर को मदनलाल अपने बच्चों को साथ लेकर चला गया। मदनलाल ने जाते-जाते ये भी कहा कि उसकी पत्नी सीमा किसी के साथ भाग गई है। कपड़ों के आधार पर गुरचरन सिंह ने सीमा के कंकाल की शिनाख्त की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मदनलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि सीमा उसकी पत्नी नहीं बल्कि बहू थी। सीमा और उसके बेटे दिनेश पाल की शादी साढ़े तीन साल पहले हुई थी। दिनेश मानसिक रूप से अस्वस्थ है। सीमा के गांव के ही कुछ लोगों से अवैध संबंध थे। जिस वजह से परिवार की गांव में बदनामी हो रही थी। 1 साल पहले मदनलाल की पत्नी की भी मौत हो गई। बदनामी के चलते मदनलाल बहू सीमा और उसके दोनों बच्चों को लेकर हल्द्वानी आ गया, पर सीमा ने यहां भी अजनबी लड़कों से दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दी। इसी बात पर 17 सितंबर को सीमा और उसके ससुर के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में मदनलाल ने सीमा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मदनलाल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।