उत्तराखंड में कल की छुट्टी हो सकती है, सभी जिलाधिकारियों को जारी हो सकता है आदेश

फिलहाल एक वायरल हुए शासना देश से तो हर किसी की नींद उड़ी हुई है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: IGAAS HOLIDAY IN UTTARAKHAND
Image: IGAAS HOLIDAY IN UTTARAKHAND

देहरादून: 8 नवंबर को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश रह सकता है। हालांकि इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक शासनादेश काफी वायरल हो रहा है, जो कि झूठा है। खबर है कि छोटी दीवाली यानी इगास को मनाने के लिए उत्तराखंड में अब सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया जा सकता है। जो फर्जी शासनादेश वायरल हो रहा है, उस पर ध्यान न दें। इसे लेकर जांच की जा रही है कि आखिर किसने इस शासना देश को वायरल किया। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कई जगहों पर इगास दिवाली मनाई जाएगी। इस अवसर पर भैलों का आयोजन भी होगा। कार्तिक की दीपावली के बाद इगास की दिवाली उत्तराखंड में कई जगहों पर मनाई जाती है। इस मौके पर स्थानीय अनाजों से स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाते हैं। खासतौर पर उत्तराखंड के लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। इस त्यौहार की तैयारी ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत पहले से ही शुरू हो जाती है। कई जगहों पर मंडाण का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा कई जगहों पर सामूहिक भैलो का भी आयोजन किया जाता है। इस त्यौहार को देखते हुए बाजारों में पटाखों की दुकानें फिर से सज जाती हैं। कई लोग जो कार्तिक की दीपावली में गांव नहीं पहुंचते वह विकास पर्व पर गांव में आते हैं। हालांकि इस बीच वायरल मैसेज पर ध्यान न दें।