रुद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक, अब महिला को बनाया निवाला..3 दिन में 2 मौतों से दहशत

रुद्रप्रयाग जिले में गुलदार ने अब 32 साल की महिला को निवाला बनाया है। तीन दिन के भीतर दो मौतों से जिले में दहशत का माहौल है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: leopard attack women in rudraprayag
Image: leopard attack women in rudraprayag

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आदमखोर गुलदार की दहशत फैली है। बताया जा रहा है कि आज सुबह रुद्रप्रयाग में गुलदार ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक जखोली ब्लॉक के बांसी-भरदार गांव में सुबह 32 साल की एक महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। बांसी-भरदार गांव के भगत सिंग की पत्नी सुधा देवी घास लेने के लिए जंगल गई थी, जहां गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। आपको बता दें कि बीते 6 नवंबर को ही रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक में गुलदार ने दहशत फैलाई थी। 55 साल के मदन सिंह बिष्ट सतनी गांव में रहते थे। सुबह मदन सिंह गाड़पार तोक में घास लेने गए थे, पर यहां गुलदार की शक्ल में मौत उनका इंतजार कर रही थी। जंगल में घात लगाए बैठे गुलदार ने मदन सिंह पर हमला कर दिया। मदन सिंह की मौत के बाद गुलदार लाश को खींचकर जंगल में ले गया। काफी देर बाद भी जब मदन सिंह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। वो खोजबीन करते हुए जंगल पहुंचे, जहां मदन सिंह का क्षत-विक्षत शव देखकर परिजनों की चीख निकल गई। वहीं ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख गुलदार शव को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। बाद में वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में गुलदार पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। वन विभाग भी इस बारे में जानता है, पर फिर भी विभाग ने गुलदार को पकड़ने के इंतजाम नहीं किए।

यह भी पढ़ें - देहरादून: माता-पिता का इकलौटा बेटा देश के लिए शहीद, 10 महीने पहले हुई थी शादी