उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी नई डेमू ट्रेन की सौगात

उत्तराखंड के रेल यात्रियों को जल्द ही नई डेमू ट्रेन की सौगात मिलेगी, नई रेल सेवा का संचालन लालकुआं-आगरा-मथुरा के बीच होगा..
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haldwani Railway: Railway in haldwani will provide fast demu train for passengers
Image: Railway in haldwani will provide fast demu train for passengers

नैनीताल: उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार की कवायद जारी है। रेलवे स्टेशन हाईटेक हो रहे हैं, नई रेल सेवाओं की शुरूआत हो रही है। इसी कड़ी में कुमाऊं मंडल के यात्रियों को जल्द ही फास्ट डेमू ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है, प्रोसेस शुरू हो चुका है। कुमाऊं से आगरा-मथुरा जाने वाले यात्रियों के लिए फास्ट डेमू ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। जिससे यात्रियों का सफर आसान और सुखद होगा। डेमू ट्रेन के संचालन से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। रेलवे प्रशासन हल्द्वानी के लालकुआं से मथुरा तक फास्ट डेमू ट्रेन सेवा का संचालन करेगा। डेमू ट्रेन सेवा के संचालन का प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेजा जा चुका है। ये ट्रेन लालकुआं से बरेली सिटी वाया कासगंज से मथुरा तक जाएगी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि फास्ट डेमू ट्रेन संचालन के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, जल्द से जल्द रेल सेवा की शुरुआत की जाएगी। फास्ट डेमू ट्रेन का नंबर 75308 होगा, जो कि लालकुआं से सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी और 12 बजकर 25 मिनट पर बरेली सिटी पहुंचेगी, जबकि शाम 4 बजकर 45 मिनट पर मथुरा पहुंचेगी। रविवार को ट्रेन का संचालन नहीं होगा। कुमाऊं के यात्रियों को इससे काफी फायदा होगा। उनके लिए आगरा-मथुरा और कासगंज तक का सफर बेहतर और सुविधाजनक हो जाएगा। यात्री लंबी दूरी कम वक्त में तय कर पाएंगे। आपको बता दें कि इस वक्त आगरा तक चलने वाली आगरा फोर्ट ट्रेन का संचालन बंद है, जिस वजह से यात्री परेशान हैं। उम्मीद है रेलवे की तरफ से इस ट्रेन सेवा के संचालन की अनुमति भी जल्द मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक, अब महिला को बनाया निवाला..3 दिन में 2 मौतों से दहशत