उत्तराखंड के चारों धामों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, पहाड़ में ठिठुरन बढ़ी...ताजा तस्वीरें

पहाड़ में लगातार जारी बारिश-बर्फबारी से लोग बेहाल हैं, हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर मैदानों तक में महसूस हो रहा है...
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Chardham yatra: snowfall in chardham of uttarakhand latest images
Image: snowfall in chardham of uttarakhand latest images

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। बारिश-बर्फबारी के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। पहाड़ों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। केदारघाटी ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है, जबकि रुद्रप्रयाग के निचले इलाकों में आज भी रिमझिम बारिश हुई। शुक्रवार को रुद्रप्रयाग के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहे। केदारनाथ में हल्की बूंदाबांदी के बाद बर्फबारी हुई। गुरुवार को केदारपुरी में दिन भर बर्फ गिरती रही। बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है, ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ-हेमकुंड और रुद्रनाथ की पहाड़ियों पर भी हिमपात हुआ है। चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड, रुद्रनाथ, द्रोणागिरी, नंदा घुघंटी समेत उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी हुई। गोपेश्वर में बारिश का दौर लगातार जारी है। बदरीनाथ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां नर नारायण और नीलकंठ पर्वत पर आज भी बर्फबारी हो रही है। बता दें कि गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो चुके हैं, लेकिन बदरीनाथ की यात्रा जारी है।

  • बदरीनाथ में ताजा बर्फबारी

    Badrinath latest images
    Pic: 1/ 4
    Image: Badrinath latest images

    कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान बदरीनारायण के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ में अब तक 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। शुक्रवार को भी ढाई हजार से ज्यादा लोगों ने भगवान बदरीनारायण का आशीर्वाद लिया। बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे।

  • बदरीनाथ में ताजा बर्फबारी की खूबसूरत तस्वीरें

    Badrinath snowfall latest images
    Pic: 2/ 4
    Image: Badrinath snowfall latest images

    शुक्रवार को भी ढाई हजार से ज्यादा लोगों ने भगवान बदरीनारायण का आशीर्वाद लिया। बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे।

  • तुंगनाथ में बर्फबारी

    Badrinath snowfall tungnath
    Pic: 3/ 4
    Image: Badrinath snowfall tungnath

    तुंगनाथ मंदिर के साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री में गुरुवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यहां तापमान में भारी गिरावट आने की वजह से शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। बारिश-बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

  • केदारनाथ में भी बर्फबारी शुरू

    kedarnath latest snowfall images
    Pic: 4/ 4
    Image: kedarnath latest snowfall images

    पहाड़ों में बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं तो वहीं मैदानों में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी, इसीलिए पहाड़ों की यात्रा पर निकलने से पहले मौसम के बारे में जानकारी जरूर हासिल कर लें।