पहाड़ में ऐसे जिलाधिकारी भी हैं, 9 km पैदल चलकर उडुवा गांव पहुंचे DM

वास्तव में पहाड़ में कुछ ऐसे जिलाधिकारी भी हैं, जो लोगों की परिशानियां हल करने के लिए हर वक्त तत्पर रहते हैं।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: nainital dm savin bansal in udua village
Image: nainital dm savin bansal in udua village

नैनीताल: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ जिलाधिकारी हैं, जो अपने कामों से लोगों के दिलों में खास पहचान बना रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं नैनीताल के जिलाधिकारी सविन बंसल। हाल ही में सविन बंसल 9 किमी पैदल चलकर भीमताल ब्लाॅक के दूरस्थ ग्राम उडुवा पहुंचे। जिलाधिकारी के आने से गांव के लोग बेहद खुश थे। मौके पर ही डीएम ने जन समस्याएं सुनी। शिविर में 34 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। खास बात ये है कि उडुवा वासियों द्वारा जमरानी बांध डूब क्षेत्र में जिन किसानों की भूमि आ रही है उन्हें नौकरी के साथ ही 5 एकड़ भूमि दिये जाने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने गांव वालों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन व सरकार जनता के साथ है।किसी के साथ अन्याय नही होने दिया जायेगा। उन्होंने जनता की मांग पर उडुवा उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय की छत मरम्मत एवं पलास्टर, फर्नीचर हेतु 5 लाख रूपये स्वीकृति दी।

यह भी पढ़ें - अयोध्या राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का सबसे बड़ा फैसला, अब मंदिर वहीं बनेगा
जिलाधिकारी सविन बंसल ने उडुवा/हैडाखान में बैंक खुलवाने की मांग पर सहायक लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिए कि वे तुरन्त सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में लोगो के खाते खुलवाने हेतु शिविर लगाने के निर्देश बीडीओ व बैंक अधिकारियों को दिए। खास बात ये है कि जल्द ही ये गांव सड़क से जुड़ सकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि उडुवा-पस्तोला को सड़क मार्ग से जोड़ने हेतु 6 किमी सड़क प्रस्ताव शासन को भेजा गया है,जिसकी स्वीकृति के लिए व्यक्तिगत तौर पर लगातार शासन से वार्ता की जा रही है। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा स्कूली बच्चों को स्वच्छता किट, रजिस्टर, एटलस, पुस्तकें, लेखन सामग्री आदि वितरित किए।