धर्मवीर पूर्णमासी की रात तंत्र-मंत्र करने के लिए नदी किनारे गया था, पर जिंदा वापस नहीं लौटा, मंगलवार सुबह उसकी लाश मिली....
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Dead body found in ramnagar
रामनगर: तंत्र-मंत्र के चक्कर में ना जाने कितने घर बर्बाद हो गए। इंसान चांद पर पहुंच गया है, पर लोग आज भी किस्मत बदलने के लिए तंत्र-मंत्र के चक्कर में फंसे रहते हैं। अब रामनगर में ही देख लें, जहां पूर्णमासी की रात तंत्र-मंत्र करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपनी जिंदगी संवारने के लिए तंत्र-मंत्र करने गया था, पर जिंदगी से ही हाथ धो बैठा। युवक की लाश मालधन गांव के श्मशान घाट के पास नदी किनारे पड़ी मिली। मौके से युवक का मोबाइल, बाइक और तंत्र-मंत्र का सामान भी मिला है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है, तो वहीं पुलिस इसे स्वाभाविक मौत बता रही है। मृतक की शिनाख्त 27 साल के धर्मवीर सैनी के रूप में हुई। वो मालधन गांव के पीपलपड़ाव का रहने वाला था।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में DM हो तो ऐसा, नैनी झील की सेहत सुधारने आये ISRO के वैज्ञानिक
धर्मवीर दिहाड़ी मजदूर था। गांववालों ने बताया कि वो तंत्र-मंत्र की पूजा भी करता था। सोमवार सुबह वो पूजा करने की बात कह कर घर से निकला था, पर वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसकी लाश नदी किनारे पड़ी मिली। युवक की आंख के नीचे चोट के निशान थे। धर्मवीर के भाई ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने कहा कि जांच में पता चला है कि धर्मवीर शराब पीने का आदी था। शुरुआती जांच में हत्या जैसी कोई बात नजर नहीं आई। लग रहा है धर्मवीर खुद ही असंतुलित होकर पत्थरों पर गिर पड़ा होगा, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। बहरहाल पुलिस की जांच जारी है, पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रख आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।