Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: डिप्रेशन को आज भी लोग बीमारी नहीं समझते। ना तो इसे गंभीर मानते हैं और ना ही इसका इलाज कराते हैं। साइकोलॉजिस्ट की मदद भी ये सोचकर नहीं लेते कि लोग उन्हें पागल समझने लगेंगे। यही सोच डिप्रेशन के पीड़ितों के लिए जानलेवा साबित होती है। नैनीताल में भी ऐसा ही हुआ, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की लाश भूमियांधार के खूपी में एक पेड़ पर लटकी मिली। घटना करीब 15-20 दिन पुरानी है, पर युवक की लाश बुधवार को मिली। युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। सूचना मिलने पर युवक के परिजन नैनीताल पहुंचे और युवक के शव का नैनीताल में ही अंतिम संस्कार कर दिया। पूरा मामला भी बताते हैं। बुधवार को खूपी में वन विभाग की नर्सरी स्थित एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिला था। लाश 15 से 20 दिन पुरानी थी।