पड़ोसियों ने बताया कि विनोद अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता है, सोमवार रात भी यही हुआ, वो चाकू लेकर पत्नी के पीछे दौड़ पड़ा...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Husband beating wife and attack on her with knife
रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक आदमी ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। जब पत्नी को पीटने के बाद भी मन नहीं भरा तो उसे जान से मारने के लिए दौड़ पड़ा। पत्नी चीखती-चिल्लाती रहम की भीख मांगते हुए यहां-वहां दौड़ती रही, लेकिन आरोपी पति को उस पर तरस नहीं आया। वो हाथ में चाकू लिए उसका पीछा करता रहा। पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो कोई अनहोनी हो जाती। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना रंपुरा चौकी क्षेत्र में आने वाले पहाड़गंज की है। जहां पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। आरोपी का नाम विनोद गंगवार है। पड़ोसियों ने बताया कि विनोद और उसकी बीवी के बीच मतभेद हैं। झगड़ा बढ़ने पर वो पत्नी के साथ मारपीट भी करता है।
यह भी पढ़ें - पहाड़ में गाय से टकराई बाइक, एनएचपीसी कर्मी की मौत..दो लोग घायल
सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। रात को दोनों के बीच किसी बात पर बहस हो गई, बहस ने झगड़े का रूप ले लिया। गुस्से में विनोद ने पत्नी को फिर से पीटना शुरू कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई, पर विनोद तो मानों उसे मौत के घाट ही उतार देना चाहता था। विनोद चाकू लेकर पत्नी के पीछे दौड़ पड़ा। पत्नी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी, पर विनोद ने फिर भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। विनोद को हाथ में चाकू लिए देख पड़ोसियों ने पुलिस को कॉल दिया, पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने जगह-जगह दबिश दी और आखिरकार एफएसएल रोड से आरोपी को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसकी जेब से चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।