Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
नैनीताल: अगर उत्तराखंड के हर जिले में पुलिस द्वारा ऐसा काम किया जाए तो बेटियां सुरक्षित रहेंगी। उत्तराखंड के लाल कुआं में पुलिस ने एक अनूठी पहल की है। एसएसपीएस के मीणा और पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर के निर्देश पर पुलिस ने स्थानीय महिलाओं और स्कूल की छात्राओं को अपराधों के प्रति जागरूक किया। इसी कार्यक्रम के तहत पुलिस द्वारा स्कूलों और बैंकों में मनचलों की धरपकड़ के लिए महिला चीता पुलिस दल की नियुक्ति की गई। पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे भी अभियान जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर क्षेत्र में अपराध और अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर लग रही है । आपको बता दे उत्तराखंड मैं भी अब छात्राओं से छेड़छाड़ और मनचलों की छींटाकशी की खबरें लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में बेटियों की सुरक्षा खाकी का पहला कर्तव्य होना चाहिए और दिख रहा है कि पुलिस इसके प्रति गंभीर नजर आ रही है। फिलहाल इतना जरूर कह सकते हैं कि लाल कुआं से उत्तराखंड पुलिस द्वारा एक शानदार शुरुआत की गई है और उम्मीद है कि आने वाले वक्त में उत्तराखंड के हर जिले में यह पहली शुरू हो।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: मांस परोसने के एवज में रिश्वत मांग रहा था सिपाही, SSP ने किया सस्पेंड