नए साल की शुरुआत के साथ ही ये एयरपोर्ट दिल्ली-कानपुर जैसे महानगरों से जुड़ जाएगा...पढ़िए पूरी खबर
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand will connect with metros pantnagar airport
नैनीताल: उत्तराखंड में पर्यटन को पंख लगेंगे। हवाई सेवाओं के विस्तार की कवायद जारी है। आने वाले साल में उत्तराखंड देश के कई महानगरों से जुड़ जाएगा। पंतनगर एयरपोर्ट से दूसरे राज्यों के लिए भी हवाई सेवाएं मिलेंगी। स्पाइस जेट और इंडिगो पंतनगर एयरपोर्ट से देश के दूसरे महानगरों के लिए हवाई सेवा मुहैया कराएंगे। कम वक्त में लंबी दूरी तय करने का सपना देखने वाले यात्रियों के लिए ये किसी शानदार सौगात से कम नहीं है। जल्द ही पंतनगर हवाई सेवा के जरिए दूसरे बड़े महानगरों से जुड़ने जा रहा है। देहरादून का जौलीग्रांट एयरपोर्ट देश के कई महानगरों से जुड़ चुका है, पर पंतनगर में ऐसा अब तक नहीं हो पाया। राज्य बनने के बाद यहां सिडकुल की स्थापना हुई। ये इंडस्ट्रियल एरिया है, जहां देश विदेश की कंपनियां स्थापित हैं, पर बेहतर हवाई सेवा ना होने की वजह से कनेक्टिविटी हमेशा कमजोर रही।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में होमगार्ड्स के लिए खुशखबरी, पुलिस कांस्टेबल के बराबर मिलेगा वेतन
मुंबई और हैदराबाद जैसे शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों को रेल सेवा का ही सहारा रहता है, पर ये सफर बेहद लंबा, ऊबाई और थका देने वाला होता है। इससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। उम्मीद है अब ये शिकायत दूर हो जाएगी। 'उड़े देश का हर नागरिक' योजना के तहत यहां हवाई सेवाओं में विस्तार किया जाएगा, उन्हें बेहतर बनाया जाएगा। योजना को अमली जामा पहनाने के लिए दिसंबर में बैठक होनी है। नए साल पर पंतनगर एयरपोर्ट दिल्ली-कानपुर जैसे शहरों से जुड़ जाएगा। स्पाइसजेट और इंडिगों के विमान यहां से नियमित तौर पर उड़ान भरेंगे। ये फ्लाइट 82 सीटर होगी। स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट की हवाई सेवा जनवरी के पहले हफ्ते में शुरु होने की संभावना है। पंतनगर एयरपोर्ट के रनवे का भी विस्तार किया जा रहा है, ताकि यहां विमानों की आवाजाही को बेहतर और सुरक्षित बनाया जा सके।