बड़ी खबर: उत्तराखंड के चमोली जिले में आया भूकंप, दहशत में लोग

उत्तराखंड में लगातार महसूस हो रहे भूकंप के झटके महाभूकंप का संकेत हो सकते हैं। वैज्ञानिक अपनी रिपोर्ट में दावा कर चुके हैं कि उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में बड़ा भूकंप आ सकता है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Earthquake in chamoli uttarakhand
Image: Earthquake in chamoli uttarakhand

चमोली: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड के चमोली जिले से आ रही है। चमोली जिले में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। खबर है कि रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.4 थी। भूकंप का केंद्र भी चमोली जिले में ही था। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र चमोली जिले में जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने मीडिया से इस बारे में बात की है। नंदकिशोर जोशी का कहना है कि दोपहर 1:20 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता कम थी इसलिए किसी नुकसान की खबर नहीं है। आपको बता दें कि बीते 19 नवंबर को भी उत्तराखंड के चंपावत, पंतनगर, रानीखेत, कौसानी और गरुड़ में 5.1 मेग्नीट्यूड के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। आगे जानिए उत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप पर वैज्ञानिकों का क्या कहना है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में दुखद हादसा...नहर में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, दो युवक लापता
उत्तराखंड में लगातार महसूस हो रहे भूकंप के झटके महाभूकंप का संकेत हो सकते हैं। वैज्ञानिक अपनी रिपोर्ट में दावा कर चुके हैं कि उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में बड़ा भूकंप आ सकता है। पूरे हिमालयी क्षेत्र में तेजी से भूकंपीय ऊर्जा इकट्ठी हो रही है, जो कि बाहर नहीं निकल पा रही। ये अच्छा संकेत नहीं है, भूगर्भ में इकट्ठा हो रही ऊर्जा कभी भी भूकंप के रूप में बड़ी तबाही ला सकती है।पिछले चार साल में भूकंप के जो झटके महसूस किए गए हैं, वो सिर्फ चार जिलों तक ही सीमित रहे। इन जिलों में उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और रुद्रप्रयाग शामिल हैं। इन चार जिलों में आने वाले भूकंप एक ही फॉल्ट लाइन में पड़ते हैं। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक भी अपनी रिपोर्ट में उत्तराखंड पर मेगा अर्थक्वैक का खतरा मंडराने की बात कह चुके हैं।