Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रामनगर: उत्तराखंड पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। क्षेत्र के पर्यटक स्थल देशी-विदेशी सैलानियों को अपनी तरफ खींच रहे हैं। कॉर्बेट नेशनल पार्क में भी विदेशी मेहमानों की आवाजाही बढ़ी है। इन दिनों नैनीताल का कॉर्बेट नेशनल पार्क अपने खास मेहमान के स्वागत की तैयारी में जुटा है। ये खास मेहमान हैं स्वीडन की महारानी सिल्विया, जो कि 5 या 6 दिसंबर को कॉर्बेट नेशनल पार्क पहुंचेंगी। वो बाघों का दीदार करने के लिए उत्तराखंड आ रही हैं। वैसे आपको बता दे कि कॉर्बेट पार्क घूमना महारानी सिल्विया की बरसो पुरानी ख्वाहिश है। महारानी के स्वागत के लिए नैनीताल और ऊधमसिंहनगर प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। सुरक्षा संबंधी इंतजाम भी किए जा रहे हैं। स्वीडन की सुरक्षा एजेंसियों ने भी पंतनगर एयरपोर्ट और रामनगर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। महारानी के 5 या 6 दिसंबर को उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद है, हालांकि इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।